मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला पाया गया है बताया जा रहा है कि एक युवती विदेश से आकर राजस्थान भवन में पेड कोरन्टीन में थी उसकी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर स्वास्थ्य विभाग उसे कोविड- 19 अस्पताल बैकुंठपुर ले जाने की तैयारी कर रहा था ! बताया जा रहा है कि उक्त कोरोना पॉजिटिव युवती कजाकिस्तान विदेश से लखनऊ पहुंची थी लखनऊ से सड़क मार्ग से कार द्वारा मरवाही पहुंची थी और मरवाही से अपने सहेली के साथ मनेंद्रगढ़ पहुंची थी जहां पर उसे राजस्थान भवन में पेड कोरन्टीन में रखा गया था ! जांच में युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है स्वास्थ्य विभाग उसे कोविड – 19 अस्पताल बैकुंठपुर ले जाने की तैयारी कर रहा था ! कोरिया जिले में अब तक 57 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 52 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए 5 मरीज एक्टिव बचे हुए हैं ! बाजार के पास स्थित राजस्थान भवन में पेड कोरन्टीन रह रही युवती को कोरोना पॉजिटिव पाए जानें पर स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है ! स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से मनेंद्रगढ़ अभी तक कंटेनमेंट जोन बनने से बचा हुआ है ! स्थानीय स्तर पर कोरोना पॉजिटिव अभी तक कोई मरीज नहीं पाया गया है !

Categorized in: