जांच में 5 लाख का मिला एक्सपायरी सामान

कोरिया ! जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक साथ दो प्रतिष्ठानों में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की जिसमें उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के चना दाल के पैकेट पाए गए हैं वही काफी मात्रा में एक्सपायरी सामान भी पाया गया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा जांच हेतु सेम्पल लेने के बाद उक्त दोनों प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया है !

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में स्थित सिटी सुपर बाजार और आईसी मार्ट दो प्रतिष्ठानों में एक साथ खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दबिश दी । टीम द्वारा जब एक एक सामग्री जांच शुरू की गई तो चौंकाने वाला नजारा सामने आया कई सामग्री एक्सपायरी पाई गई। टीम को जांच के दौरान तेल , चावल के अलावा दुकान में रखा 60 से 70 प्रतिशत पैक सामान कालातीत मिला। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम को
जांच में उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना का चना दाल भी पैकेटों में मिला जो कई तरह के सवाल खड़े करता है कि आखिर उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना की चना दाल पैकेट प्रतिष्ठान में किस तरह से लाये गये और किस तरह से उक्त योजना की दाल पैकेट को प्राप्त किया गया ! टीम द्वारा जांच के दौरान आईसी मार्ट में री—पैकिंग और री—लेबलिंग करते पाया गया । टैग बदलकर एक्सपायरी सामानों को बदलने की बात भी सामने आयी है!

पऻच लाख का मिला कालातीत सामान

खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने जांच पश्चात सभी सामानों का सैम्पल लिया है और लाइसेंस नही होने की स्थिति में दुकानों को बंद भी कर दिया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम को जांच के दौरान लगभग 5 लाख रुपए का एक्सपायरी सामान उक्त दुकानों से मिला है । इस दौरान दुकानदारों ने टीम के लोगों के साथ बहस भी करना शुरु कर दिया था जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची थी !

Categorized in: