० कोविड-१९ व अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए टेलीमेडिसिन ऑनलाइन कंटीन्यूइंग एजुकेशन की शुरुआत
अंबिकापुर. कोविड-१९ व अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए सरगुजा में मंगलवार से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए टेलीमेडिसिन ऑनलाइन कंटीन्यूइंग एजुकेशन की शुरुआत की गई है। जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स व सब सेन्टर्स में इस पहल के अंतर्गत बुनियादी नैदानिक जांच पर डॉ. सामवेदना सिंह और प्रवीण कुमार द्वारा सत्र का संचालन किया गया। इसके लिए उप स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त सीएचओ को प्रशिक्षण भी दिया गया। टेलीमेडिसिन के माध्यम से घर बैठे ही मोबाइल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नि:शुल्क दवाइयां घर तक पहुंचाने की सुविधा है।
कोविड-19 की लड़ाई में छत्तीसगढ़ में सरगुजा अच्छी स्थिति में है। जिला मु यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे ही बेहतर उपचार के लिए ‘मोर मोबाइल मोर डाक्टर’ के नाम से टेली मेडिसिन स्वास्थ्य सुविधा कि शुरुआत की गई है। जहां लॉकडाउन में लोग अपनी छोटी-मोटी बीमारी समेत स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरगुजा जिले की वेबसाइट के माध्यम से सीधे डाक्टरों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़ सकते हैं। वे अपनी समस्याओं को डाक्टर को बताएंगे और डाक्टर वीडियो के जरिए उनका इलाज कर उन्हें सलाह देंगे तथा घरों तक नि:शुल्क दवाइयां रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा पहुंचाई जाएगी। मंगलवार को सरगुजा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए टेलीमेडिसिन ऑनलाइन कंटीन्यूइंग एजुकेशन की शुरुआत की गई है। जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स व सब सेन्टर्स में इस पहल के अंतर्गत बुनियादी नैदानिक जांच पर डॉ. सामवेदना सिंह और प्रवीण कुमार ने जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने सरगुजा में शुरु किए गए टेलीमेडिसिन को सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो कि जिले के लिए सराहनीय कदम है। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।
सीएचओ को दी गई ट्रेनिंग
टेलीमेडिसिन के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक सीएचओ की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सीएचओ को प्रशिक्षण भी दिया गया। अगर उप स्वास्थ्य केन्द्र में कोई भी गंभीर मरीज आता है तो सीएचओ उसे मोबाइल व ऑनलाइन के माध्यम से सीनियर डॉक्टर से संपर्क कर दवाई उपलब्ध कराने का काम करेंगे।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं
उप स्वास्थ्य सेंटर को हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर में कन्वर्ट किया जाएगा। इसके लिए केन्द्र व राज्य शासन द्वारा आर्थिक सहायता भी दी गई है। इसका उद्देश्य एक छत के नीचे सारी सुविधाएं प्रदान करना है। इसके लिए सीएचओ की नियुक्ति की गई, जो बीएसई नर्सिंग की छात्रा रहेंगी और इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।
नावापारा स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर में कन्वर्ट
शहरी स्वास्थ्य केन्द्र नावापारा को हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर में कन्वर्ट किया गया है। यहां के बैठे डॉक्टर अंबिकाुपर विकासखंड के ५० किमी दूर सब हेल्थ सेंटर से मोबाइल व ऑनइान के माध्यम से परामर्श देंगे और किसी तरह की समस्या होने पर उसे समझाया जाएगा।

Categorized in: