0 ब्लॉक अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप

सूरजपुर। ब्लॉक अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज जिले के भटगांव  विधानसभा क्षेत्र बिहारपुर के करीब 70 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री को अपना इस्तीफा सौप दिया है। जहां एक ओर कुछ महीने बाद हिने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रिचार्ज करने लगी हुई है। वहीं सामूहिक इस्तीफे से  क्षेत्र में कांग्रेस के लिए  मुसीबत बढ़ाने वाली साबित हो  सकती है। बताया गया है कि भटगांव विधान सभा के बिहारपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता ने ब्लॉक अध्यक्ष मनदेश गुर्जर की कार्यप्रणाली से नाराज होकर  सामूहिक इस्तीफा जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया को सौंपा है। इस्तीफा सौपने वाले कार्यकर्ताओ का आरोप है कि ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा हर समय उनकी उपेक्षा की जाती है। स्थानीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रमो तक की जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है और ना ही उन्हें बुलाया जाता है। जिसकी कई बार शिकायत जिलाध्यक्ष लेकर क्षेत्रीय विधायक से भी की गई मगर परिणाम कुछ नही निकला और ना ही उनकी कोई सुनवाई हो सकी। कुछ माह पहले हुए जिला पंचायत उपचुनाव में पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।  चुनाव के दौरान ही कई बार ब्लॉक अध्यक्ष की शिकायत की गई थी। जिपं के चुनाव आने के बाद विधायक  ने बताया कि उनका इस्तीफा ले लिया गया है पर अभी तक वही सब संचालित कर रहे हैं।  ऐसे में वे  इस्तीफा देने को मजबूर है। बता दें कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो बार से कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े चुनाव जीत कर आ रहे हैं। जिस बिहारपुर क्षेत्र से कार्यकर्ताओ ने सामूहिक इस्तीफा सौपा है उस क्षेत्र में कांग्रेस शुरू से ही कमजोर स्थिति में रही है। भाजपा यहां से हमेशा बड़ी लीड में रहती है ऐसे में इन कार्यकर्ताओं की नाराजगी कांग्रेस के लिए क्षेत्र में नुकसानदायक साबित हो सकती है।

0 संगठन का है मामला निपटा लिया जाएगा-डहरिया

कार्यकर्ताओ के सामूहिक इस्तीफा पर प्रभारी मंत्री डॉ शिव डहरिया ने कहा कि यह  संगठन का मामला है और जल्दी बैठकर आपसी सामंजस्य से इसे निपटा लिया जाएगा।

0कांग्रेस को कोई नुकसान नही….

कुछ पर्सनल ईशु है, जिसकी वजह से ये बात सामने आई है।मिल बैठ कर बात कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। वैसे,इससे कांग्रेस को कोई नुकसान नही होने वाला है।मै फिलहाल बाहर हूं, आने के बाद समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

भगवती राजवाडे

जिलाध्यक्ष,कांग्रेस कमेटी सूरजपुर

0 आरोप बेबुनियाद…..

आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।में तो सदैव लोगो की मदद के लिए तैयार रहता हूँ।कुछ लोगो को मेरे अध्यक्ष बनने के बाद से तकलीफ थी उन्ही की यह साजिश है।कुछ लोगो की जानकारी के बगैर हस्ताक्षर कराए गए है। इस तरह की हरकत करने वाले जोगी कांग्रेस के लोग है जिनकी क्षेत्र में कोई पकड़ नही है।इस तरह के हरकत से कोई लाभ होने वाला नही है।क्षेत्र में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है यही परेशानी का सबब है।

मन्देश गुर्जर

अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

बिहारपुर

Categorized in: