नमाजियों ने मांगी अमन चैन की दुआ

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ सहित समूचे अंचल में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी। ईदगाह में आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में नमाजियों के द्वारा अमन चैन की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर हाथ मिलाकर ईद की बधाई देते दिखे। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। ईदगाह परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था। जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे।
ईद पर्व को मनाते हुए मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जहां परंपरागत तरीके से ईदगाह में नमाज अदा की, वहीं एक-दूसरे से गले मिल बधाई दी व भाईचारे का माहौल बनाया। ईद पर्व को लेकर तमाम मुस्लिम धर्मावलंबियों के बीच विशेष उत्साह का माहौल देखा गया। सुबह होते ही ईद की नमाज की तैयारियां शुरू हो गईं और लोग नमाज पढ़ने ईदगाह पहुंचने लगे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर इकट्ठा होकर हजारों की तादाद में ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर्व को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा। नये नये वस्त्र पहनकर वे एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते दिखे। ईदगाहों में सैंकड़ों की संख्या में नमाजी जुटे और एक साथ नमाज अदा किया। ईदगाह स्थल पर जुटी भीड़ के कारण मेला सा नजारा था। ईदगाह में अन्य समाज के लोग व जनप्रतिनिधि पहुंचकर मुस्लिम समाज के भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी । सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की कड़ी नजर रही और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह अपने दल बल के साथ ईदगाह में उपस्थित रहे ।

Categorized in: