मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । युवा कांग्रेसी नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए एक बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के लगभग साढ़े 4 साल पूरे होने को हैं जो गौरव और स्वाभिमान का है। युवा कांग्रेसी नेता व्यंकटेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में बीते 4 साल में एक भी किसान ने किसानी की समस्या से खुदकुशी नहीं की है। डॉ रमन सिंह के कार्यकाल 15 सालों में 15 हजार किसानों ने खुदकुशी की थी। यानी कि हर साल 1 हजार किसान मौत को चुनते थे। डाॅ. रमन का बताया आंकड़ा भ्रामक है, अगर एक पल को इसे सही भी मान लें तो भी ये काफी कम है, मगर एक भी किसान ने जान नहीं दी है। श्री सिंह ने कहा कि झूठ बोलने की प्रतियोगिता होगी तो भाजपा और रमन सिंह विजेता बनेंगे। डॉ रमन सिंह प्रदेश में सबसे बड़े झूठे हैं, डॉ रमन सिंह ने कहा है कि मेरे कार्यकाल में 700 शराब दुकानें हुआ करती थीं कांग्रेस काल में 1400 हो गई हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं अगर हिम्मत है तो 1400 दुकानों के नाम लिस्ट उजाकर करें । कांग्रेस के मौजूदा समय में 103 दुकानों की कमी आई है । शराब दुकानें करीब 600 बची हैं । कांग्रेस के 4 साल गौरव और स्वाभिमान के हैं। छत्तीसगढ़ के हर वर्ग की उन्नति के लिए काम हुआ। संस्कृति के विकास पर काम हुआ। आज छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा प्रदेश जहां किसानों की पूरी उपज का दाम मिलता है। रमन सिंह ने रोजगार के अवसर बंद कर रखे थे। उन्होंने एक भी नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं की। कांग्रेस के वक्त में सरकारी नौकरी के द्वार खोले गए। व्यंकतटेश सिंह ने कहा कि डॉ रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में एक शब्द गर्त का इस्तेमाल किया था । उन्होंने कहा ये 4 साल गर्त के हैं। पहली बार डॉ रमन सिंह ने पूरी ईमानदारी से स्वीकारा है कि वास्तव में भाजपा के लिए गर्त के ये चाल साल रहे। डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा विधानसभा चुनाव हारी। लगातार महापौर चुनाव हारे, जिला पंचायत के चुनाव हारे, 5 उप चुनाव हुए वो भी भाजपा हार गई और गर्त में गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि डॉ रमन सिंह अपराध पर बड़ी-बड़ी बात करते हैं , कोई भूला नहीं कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राजनीतिक नरसंहार डॉ रमन के वक्त ही हुआ। झूठ बोल रहे हैं डॉ रमन सिंह, एन सी आर बी के डाटा में देखने से पता चलता है कि बीते 4 सालों में छत्तीसगढ़ में अपराधों में 62 प्रतिशत की कमी आई है। डॉ रमन के वक्त महिला अपराधों में प्रदेश 5वें नंबर पर था आज 18 में है। 3 हजार स्कूल भाजपा ने बंद कराए ।  युवा नेता व्यंकटेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगभग 3 हजार स्कूल बंद किये गये जिसमें से लगभग 300 स्कूल बस्तर के थे। बंद स्कूलों को पुनः आरंभ किया गया। जिनमें से 287 बस्तर संभाग के हैं। प्रत्येक ब्लॉक में उच्च गुणवत्ता युक्त अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोले गये। अब हिन्दी माध्यम से साथ ही स्वामी आत्मानंद कॉलेज भी खोले जाएंगे। रमन राज में आंखफोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, कमीशनखोरी के लालच में ब्लैक लिस्टेड कंपनी से दवा खरीदी, डीकेएस घोटाला, उपकरण खरीदी घोटाला, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पहचान बन चुकी थी।

Categorized in: