मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । भरतपुर सोनहत विधान सभा के शक्ति केंद्रो की बैठक राम विचार नेताम पूर्व गृह मंत्री छत्तीगढ शासन व  श्रीमती चंपा देवी पावले, रितेश गुप्ता व प्रदेश के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष ,महामंत्री, शक्ति केंद्र के प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक सहस्योजक की उपस्थिति   में आयोजित की गई । बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। अपने उद्बोधन में पूर्व संसदीय  सचिव चंपा  देवी पावले ने समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा पार्टी की गतिविधियों को शक्ति केन्द्रों तक पहुँचाना है। शक्ति केंद्र और बूथों को मजबूत करना है। आप सभी अविलंब शक्ति केंद्रों की बैठक लें तथा वस्तुस्थिति से अवगत‌ करायें। समस्त शक्ति केंद्रों की आगामी रूप रेखा तय करें तथा शक्ति केंद्रों का सुदृढ़ीकरण करना जारी रखें। समस्त जिले के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, मंडलों के प्रभारी एवं प्रकोष्ठों के संयोजक आगामी कार्यक्रमों को संकल्प के साथ सम्पन्न करायें।मुख्य वक्ता राम विचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सेवा‎ ही संगठन की अवधारणा पर काम करती‎ है। पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में लगातार‎ काम करते चले जा रहे हैं।आपदा की‎ स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता सेवा में‎ अग्रसर रहे हैं। उन्होंने घर-घर बिजली,‎ सड़कों का जाल, पीने का शुद्ध पानी हर‎ घर तक पहुंचाए जाने की बात कहते हुए‎ शक्ति केंद्र में सभी बूथों को मजबूत‎ करने को लक्ष्य बनाने कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जमुना पांडे, संजय  सिंह, नगर पंचायत खोगापानी अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा, नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष सरोज यादव, इंदु पनेरिया समेत पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे ।

Categorized in: