बलंगी (विवेक पांडे)- चौकी बलंगी के गांव करी में दिनांक ‌5/6/2020 को शासकीय वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर खपडेल नुमा झोपड़ी बनाने के ‌विवाद पर आरोपीयो द्वारा एक जुट होकर लाठी टांगी में मारपीट करने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

आहतो का मेडिकल जांच कराई गई थी मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती थे और फिर छुट्टी मिल गई आहतो का एक्स-रे सिटी स्कैन मिलने पर आरोपीयो कि पता की जा रही थी जो घटना दिनांक से फरार हो गए थे, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डागी के मार्ग दर्शन, पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के निर्देश पर प्रशांत कतलम व वाडफनगर डा. ध़ुवेश जायसवाल के नेतृत्व में आरोपी गण जो मप्र सीमा क्षेत्र में लुक छुप कर रहते थे कभी चोरी छुपे घर आते थे।

मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपी आ रहे सीमा बाडर में आज आते समय पकड़ा गया, पूछताछ कर गांव करी से मवेशी घर में छुपा कर रखे लाठी, टागी को बरामद किया गया जिसमें खून के धब्बे मिला है, आरोपी सूरज लाल पिता हरीपसाद 28साल, मेहीलाल यादव पिता हरीपसाद 25साल, कृपाराम पिता हरीपसाद 22साल सभी निवासी ग्राम करी को अप कमाक 45/2020धारा 341,294,506,307,147,148,149,323, भादंवि में गिरफ्तारी किया गया अन्य आरोपी फरार है, तीन मुख्य आरोपीयों को गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर न्यायालय भेजा गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जेपी लफड़ा, चौकी प्रभारी बलंगी सी.पी तिवारी, सुमेश्वर टोप्पो, राम मिलन मिश्रा, प्रधान आरक्षक शिव शरणपैकरा, निर्मल सिंह,आरक्षक रोसन विसेन,‌सलीम, गौतम मरकाम,अमर साय,मानसाय सरोता,श्रवण मराबी,मूलधर,पदुमन मानिकपुरी,शीलानद, रघुबीर सिंह, सगीता, गीता व आदि मौजूद रहे।

Categorized in: