बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम करमडीहा में बाईक और कार की भिड़ंत में एक बाईक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदत से प्राथमिक उपचार देकर वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सूरजपुर निवासी हुसेन सिंह 22 वर्ष एवं एक अन्य व्यक्ति घायल थे। हादसे में हुसैन सिंह का पैर फ्रेक्चर हो गया जबकि उसका एक साथी बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही सनावल 108 एम्बुलेंस के ईएमटी मृत्युंजय और पायलेट शिवरतन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए घायलों को 108 एम्बुलेंस से ही मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर किया गया।

Categorized in: