दूसरी बार ऑटो शो-रूम में हुई चोरी की वारदात, दोनों बार डीबीआर भी ले गए

अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिमा चौक से करीब शिकारी रोड में एक ऑटो शोरूम में चोर ने रोशनदान के रास्ते घुसकर नकदी सहित ऑटो पाटर््स का सामान पार कर दिया। पकड़े जाने की डर से शातिर चोर, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी साथ ले गया। इसी शोरूम में छठ के समय भी चोरी की वारदात हुई थी। इस दौरान भी चोर जाते-जाते डीबीआर को ले गया था।


जानकरी के अनुसार शहर के दरिमा चौक से पहले शिकारी रोड में जयदेवी राजकुमार इंटरप्राइजेज नामक ऑटो शो रूम है। शो-रूम के संचालक बाबूपारा निवासी राकेश सिंह ने बताया शुक्रवार की रात को 7.30 बजे वे शोरूम बंद करके अपने घर चले गए थे। शनिवार की सुबह शोरूम खोलने पहुंचे, तो बाहर से सब कुछ ठीक था। शटर खोलकर अंदर जाने पर केबिन का शीशा टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। शो-रूम के पीछे जाकर देखा तो रोशनदान के रास्ते किसी के चढऩे व उतरने का निशान देखने को मिला। काउंटर में रखे नकदी रकम नहीं थे। ऑटो पाट्र्स के कई सामान गायब थे। शो-रूम के संचालक ने लगभग 50 हजार रुपये की चोरी का अंदेशा व्यक्त किया है। शोरूम के संचालक राकेश सिंह ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है, जिस पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच की। शो-रूम संचालक राकेश सिंह ने बताया कि उनके दुकान में दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। छठ के समय भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान भी चोर रोशानदान से ही अंदर घुसे थे और पकड़े जाने के डर से डीबीआर साथ ले गए थे। इस बार भी चोर पुराने तौर-तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद डीबीआर अपने साथ ले गए। छठ के समय भी 40 से 50 हजार की चोरी हुई थी, इसकी रिपोर्ट उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी।


सूने मकान से नगदी व सोने का अंगूठी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर  
चोरों ने फेरी वाले के किराए के मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने 18 हजार नगद व सोने की अंगूठी पार कर दी। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के घुटरापारा में रूपेश गुप्ता किराए के मकान में रहता है और फेरी लगाकर परिवार के साथ जीवकोपार्जन करता है। वह उक्त मकान को खाली करके दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो रहा था। शुक्रवार को कुछ सामान दूसरे मकान में शिफ्ट करने के बाद पुराने मकान में ताला बंद कर नए मकान में परिवार सहित सोने के लिए चले गया। शनिवार को और सामान शिफ्ट करने के लिए पहुंचा तो घर का ताला टूटा था। चोरों ने अलमारी में रखे 18 हजार रुपये नकद व एक सोने का अंगूठी पार कर दिया था। पास में लगे सीसीटीवी में एक चोर देर रात 1.55 बजे कैद हुआ है। गली में रेकी करने के बाद चोर ने ताला तोड़ा और चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: