रायपुर । पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान चेतन तुरकाने  के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नरदहा स्थित शमशान घाट पास आरोपी अपने पास में शराब रखा है और बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 248 पौवा जुमला कीमती लगभग 18,000/- रूपये जब्त किया।

Categorized in: