कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें तेज रफ़्तार के चलते दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर और उसके साथी की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर पोंडी के बायपास के पास की घटना बताई जा रही है। जिसमें रायपुर की ओर से आ रही सीमेंट से भरी ट्रक मध्यप्रदेश की ओर से रायपुर की ओर जा रही पटिया से भरे ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही 2 की मौत हो गई वहीं एक का इलाज जारी है।

Categorized in: