मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 के जुझारू व सक्रिय पार्षद अनिल प्रजापति के पहल से वार्ड में लगभग ढाई लाख लीटर पानी व समय की बचत हुई है । मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने भी पार्षद के इस पहल की सराहना की है जहां पर पानी और समय दोनों की बचत हुई है । बचा हुआ पानी अब दूसरे वार्ड को प्रदाय किया जा रहा है । नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद अनिल प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 18 सिविल लाइन में पूर्व में सीमेंट की दो पाइप लाइन का विस्तार था जिसके माध्यम से वार्ड वासियों को नल का पानी प्रदाय किया जा रहा था । लेकिन वार्ड वासियों को कभी पानी ना मिलना कभी गंदा पानी आना शिकायत रहती थी । जब सिविल लाइन में 2017 में जल आवर्धन पाइप लाइन का विस्तार किया गया तो वार्ड पार्षद अनिल प्रजापति के द्वारा जल आवर्धन नई पाइप लाइन से वार्ड वासियों को नल कलेक्शन देने की मांग कई बार नगर पालिका प्रशासन से की गई । लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा था जिसके कारण पुराने पाइप लाइन से ही वार्ड वासियों को नल के माध्यम से पानी की सप्लाई हो रही थी जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था । वार्ड पार्षद अनिल प्रजापति लगातार प्रयासरत रहे कि जल आवर्धन नई पाइप लाइन से वार्ड वासियों का नल कनेक्शन हो जाए और उन्हें स्वच्छ जल उपलब्ध होने लगे और पानी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाए । जब मुख्य नगरपालिका अधिकारी के रूप में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में इसहाक खान आए तब अनिल प्रजापति ने उनसे भी यही मांग फिर की तो उन्होंने पार्षद के इस मांग को समझा और जल आवर्धन योजना के नए पाइप लाइन से वार्ड वासियों को कनेक्शन दिया गया और पुराने पाइप लाइन से कनेक्शन काटकर बंद कर दिया गया । अब यह स्थिति है कि एक और जहां वार्ड में ढाई लाख लीटर पानी व समय की प्रतिदिन बचत हो रही है वही वार्ड वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो रहा है जिससे वार्ड वासियों में खुशी की लहर है और उनको पानी की समस्या से निजात मिली है अब वार्ड वासियों को भरपूर पानी मिल सकेगा और बचा हुआ शेष पानी दूसरे वार्ड में सप्लाई हो सकेगा। वार्ड वासियों ने नगर पालिका प्रशासन एवं पार्षद अनिल प्रजापति के प्रति आभार प्रगट किया है । वार्ड पार्षद अनिल प्रजापति वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद है वह पूरी तरह से अपने वार्ड के प्रति समर्पित है और वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करा रहे हैं उनके द्वारा अब तक लगभग 300 कनेक्शन कराए जा चुके हैं वार्ड पार्षद अनिल प्रजापति स्वयं खड़े होकर घरों में नल का कनेक्शन करा रहे हैं वार्ड वासी भी अपने वार्ड पार्षद अनिल प्रजापति के कार्यों से काफी खुश और संतुष्ट हैं वार्ड वासियों का कहना है कि उनका पार्षद उनके दु:ख सुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है और उनकी समस्याओं के निराकरण करने के प्रति हमेशा तत्पर रहता है ।

Categorized in: