रायपुर। रायपुर में हजारों के नकली नोट के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500, 200 और 100 के हजारों नकली नोट जब्त की है। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।  

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत अरोरा कालोनी रिंग रोड नंबर 1 के पास एक व्यक्ति जाली नोट खपाने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को नकली नोट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत अरोरा कालोनी रिंग रोड नंबर 01 के पास जाकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर मो.सा. वाहन क्रमांक सीजी 06 जी 0257 के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम भोजराम नायक पिता गौतम नायक (22 साल) पता ग्राम अंकोरा, थाना बसना, जिला महासमुंद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर शर्ट के अंदर कुल 18,500 रुपए के नकली नोट रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 रुपए के 3 नोट, 200 रुपए के 9 नोट एवं 100 रुपए के 152 नोट, कुल 18,500 रुपये के नकली जब्त की।

वहीं घटना में प्रयुक्त मो.सा. वाहन क्रमांक सीजी 06 जी 0257 जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में  पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। आरोपी से जाली नोट प्राप्त करने के स्त्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

भोजराम नायक पिता गौतम नायक उम्र 22 साल पता ग्राम अंकोरा, थाना बसना, जिला महासमुंद। 

Categorized in: