पुलिस अधीक्षक ने स्वजनों को हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया


अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पांच वर्षीय नमन राजवाड़े को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। तत्कालीन आरक्षक राजकुमार राजवाड़े के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके पुत्र को शासकीय सेवा में लेने का आदेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्व. आरक्षक के परिवार को सांत्वना देकर किसी भी सहायता के लिए आश्वस्त किया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सरगुजा पुलिस में पदस्थ आरक्षक राजकुमार राजवाड़े के आकस्मिक निधन के बाद संपूर्ण कार्रवाई पूर्ण कर दिवंगत आरक्षक के पुत्र नमन राजवाड़े को बुधवार को अनुकंपा न्युक्ति आदेश प्रदान कर बाल आरक्षक के पद पर पदस्थ किया। पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत आरक्षक के परिवार को किसी प्रकार की आवश्यकता पडऩे पर सरगुजा पुलिस की ओर से सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वास्त किया गया। अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी होते ही बच्चे के स्वजनों ने पुलिस अधीक्षक का आभार प्रकट किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रीडर अजीत मिश्रा सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categorized in: