कवर्धा। बेमौसम बारिश दो लोगों के लिए मौत का पैगाम ले कर आई। कबीरधाम में बारिश से बचने के लिए पेड़ की आड़ लेने वाले दो व्यक्ति वज्रपात का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना शुक्रवार की है। बताया जा रहा है कि लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव निवासी ननकू साहू और परमानंद पटेल बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ नीचे बैठे थे, तभी आसमान से बिजली तड़क गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Categorized in: