मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । वनमंडल अधिकारी लोकनाथ पटेल ने शुक्रवार को वन विभाग के काष्ठागार पहुंच कर चल रहे विभागीय निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा मनेंद्रगढ़ वन परीक्षेत्र अधिकारी आर एस कुर्रे को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । काष्ठागार कार्यालय भवन की छत पानी बरसात से सीपेज होती है जिसका मरम्मत कार्य किया जा रहा है जिसका निरीक्षण कर वन मंडल अधिकारी श्री पटेल ने निर्देश दिया कि कार्य को ठीक तरह से किया जाए जिससे छत सिपेज की शिकायत ना मिले । वन परीक्षेत्र अधिकारी मनेंद्रगढ़ के नवीन कार्यालय के बगल से रेंजर आवास बनाया जा रहा है उसका भी वन मंडल अधिकारी श्री पटेल ने निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया । वही वन परीक्षेत्र मनेंद्रगढ़ में चल रहे विभागीय कार्यों के संबंध में डीएफओ श्री पटेल ने वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एस कुर्रे से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

Categorized in: