सीएमओ सहित इंजीनियर व लेखापाल का 1 दिन का वेतन काटने का कलेक्टर ने दिया निर्देश

कार्यालयीन समय के 1 घंटे बाद भी नहीं पहुंचने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । एमसीबी कलेक्टर पीएस ध्रुव द्वारा नगर पंचायत लेदरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां पर कार्यालय एकदम खाली मिला सीएमओ से लेकर इंजीनियर व लेखापाल कार्यालय से नदारद रहे जिस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सीएमओ, इंजीनियर व लेखापाल का 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया । कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी अंजना वाईकिल्स, उप अभियंता अजय पैकरा, कैसियर अविनाश जयसवाल के कार्यालयीन समय के एक घंटा बाद भी कार्यालय नहीं पहुंचने के कारण 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया गया । कलेक्टर ने सीएमओ इंजीनियर लेखापाल एवं समस्त कार्यालयीन कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्यालय निर्धारित समय में पहुंचने काम पूरी ईमानदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया । बताया जा रहा है कि नई लेदरी नगर पंचायत कार्यालय भगवान भरोसे पर चल रहा है यहां पर समय से कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य पर उपस्थित नहीं होते हैं पूरी तरह से मनमानी चल रही है जब मन पड़ा तो कार्यालय आ गए और जब मन पड़ा तो कार्यालय से नदारद हो गए यह सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा है जिससे नगर पंचायत कार्यालय में कार्य कराने आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । शुक्रवार को जब कलेक्टर ने निरीक्षण किया तो सीएमओ से लेकर इंजीनियर व लेखापाल कार्यालय से नदारद मिले जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई है और समय पर कार्य में आने की हिदायत दी है ।

धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण

कलेक्टर पीएस ध्रुव ने नई लेदरी मैं धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर जेनेरिक दवा का उपलब्ध के संबंध में जानकारी ली और नियमित रूप से दुकान खोलने निर्देशित किया । कलेक्टर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों से जेनेरिक दवा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कराने निर्देशित किया गया‌ ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई लेदरी का कलेक्टर पीएस ध्रुव द्वारा आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया । कलेक्टर के निरीक्षण के समय स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्रेसर उपस्थित पाए गए । कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा की उपलब्धता मरीजों को दी जाने वाली सुविधा आदि के संबंध में बातचीत की । झगराखांड, नई लेदरी से आए हुए मरीजों से बातचीत की तथा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली । कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की कलेक्टर ने हॉस्पिटल परिसर के बाहर एवं बाहर सभी वार्डों में साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए । कलेक्टर द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर को विलंब से आने पर सीएमएचओ डॉ सुरेश तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

Categorized in: