सुदधु लाल वर्मा – मनेन्द्रगढ़ । शराब का परिवहन करते हुए एक युवक बुधवार को मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया उसके पास से पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद किया है उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है । मिली जानकारी के अनुसार लालपुर थाना मनेंद्रगढ़ निवासी संतोष बसोर बाइक में आठ बॉटल शराब जिसमें 6 बॉटल ब्लेंडर प्राइड एवं दो बॉटल मसाला शराब लेकर परिवहन करते हुए जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस दबिश देकर शराब का परिवहन करते हुए युवक को धर दबोचा पकड़ी गई शराब की कीमत ₹8140 बताई गई है । पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की है । उक्त कारवाही में प्रभारी सचिन सिंह आरक्षक प्रमोद यादव इश्तियाक खान विनीत सोनी रंजीत तिर्की शामिल रहे ।

Categorized in: