सुदधु लाल वर्मा – मनेन्द्रगढ़ । मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने थाना प्रभारी चिरमिरी को एक ज्ञापन सौंपकर योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है । विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने अपने ज्ञापन में उल्लेखित किया है कि पतंजलि दवा निर्माण कंपनी के सह संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस की दवा कोरोनिल बनाकर यह दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के रोकथाम के लिए उपयुक्त है और इससे संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो जाएगा जोकि भ्रामक एवं देश की जनता के साथ धोखा तथा घोर व्यवसायी कदाचार और आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है । स्वास्थ्य मंत्रालय की सहमति एवं स्वीकृति के पूर्व तथा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदन कराए जाने के पूर्व दवा का निर्माण का दावा एवं भ्रामक विज्ञापन का प्रचार प्रसार अपराध की श्रेणी में आता है । विधायक श्री जायसवाल ने अपने ज्ञापन में आगे उल्लेखित किया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के स्पष्ट दिशा-निर्देश में किसी भी औषधि के संदर्भ में इस आशय का विज्ञापन अपराध की श्रेणी में है की उपरोक्त औषधि अमुक बीमारी के रोकथाम एवं इलाज हेतु उपयुक्त है एवं विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्रालय दवाओं की विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है इसके बावजूद भी पतंजलि दवा निर्माण कंपनी द्वारा स्वयं वैश्विक महामारी कोविड-19 के रोकथाम एवं इलाज हेतु औषधि का निर्माण का विज्ञापन कर ना सिर्फ देश के साथ आर्थिक अपराधिक छल कपट किया है बल्कि विश्व स्तर पर भारत की विश्वसनीयता को भंग किया है और आर्थिक लाभ हेतु भ्रामक प्रचार प्रसार कर कोविड-19 के इलाज हेतु दवा का अविष्कार करने का दावा किया है साथ ही साथ औषधि की निर्माण पूर्ण होने का विज्ञापन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया जो अपराध की श्रेणी में आता है । विधायक डॉ विनय जयसवाल अपने समर्थकों के साथ बुधवार को चिरमिरी थाना पहुंचे जहां पर उन्होंने थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है ।

Categorized in: