मुरूम खदान में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…

बैकुंठपुर। एमसीबी पुलिस ने ग्राम पढ़ेवा के मुरूम खदान में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग प्रकरण की मानिटरिंग कर रहे थे। गत 9 फरवरी को पढेवा के मुरूम खदान में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुरानी रंजिश के चलते  हत्या की गई थी।

पकड़ा गया आरोपी  दिलराज सिंह पिता लक्ष्मण सिंह जाति गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पढेवा थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ चिरमिरी भरतपुर का निवासी है।

घटना का विवरण इस प्रकार है। गत 09 फरवरी  2023 को थाना मनेन्द्रगढ मे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पढेवा (ग्राम सोनहरी) के मुरूम खदान में मृत अवस्था में पड़ा है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं शव पंचनामा कार्यवाही की गई। मृतक की पहचान लखपति सिंह नाम से हुई। शव परीक्षण में मृतक के गुप्तांग मे चोटे थी। चोटो का डांक्टरी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा की गई। तत्काल पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक एम.सी.बी.  टी. आर. कोशिमा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के नेतृत्व मे एक टीम व कार्य योजना तैयार की गई। जिसमे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार में संदेहियों को चिन्हांकित किया गया। सभी से विस्तृत पूछताछ की गई। कथनो में भिन्नता के आधार पर दिलराज सिंह से पूछताछ करने पर शाम को दोनो के द्वारा साथ रहने तथा नशे मे वाद विवाद के बाद मृतक को गुप्तांग में मारने से मूर्छित होने पर गला दबाकर मृत्यु कारित कर मुरूम खदान में फेंकना व दुर्घटना का रूप देना बताया। आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर धारा 302, 201 भा.द.वि. का कृत्य पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के नेतृत्व में एसडीओपी मनेन्द्रगढ राकेश कुर्रे, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सचिन सिंह, सउनि आर.एन. गुप्ता, प्र. आर. इस्ताक खान, आर. प्रमोद यादव, जोसेफ कुजूर, राजेश सिंह, शम्भू यादव, सैनिक ओम प्रकाश, विनीत सोनी, सुरेश रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Categorized in: