बलरामपुर(राजेन्द्र ठाकुर)- नगर पालिका मे नाली साफ-सफाई करने की दावे का पहली बरसात में ही खुला पोल गया है। बलरामपुर जिला मुख्यालय में लगातार हो रही है बारिश से नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कई वार्डों में नाली में गंदे पानी की भराव व नाली के अगल-बगल गाजर घास से वार्ड वासी मच्छर व सांपों से हो रहे परेशान है, वार्ड क्रमांक चार इंदिरा गांधी वार्ड में लगातार हो रहे बरसात से पांच वर्ष पूर्व नाली व ढक्कन लगाने का कार्य वार्ड में कराया गया था जो घटिया स्तर की निर्माण होने के कारण धीरे-धीरे नाली और ढक्कन टूट चुके हैं और साफ सफाई समय-समय पर नहीं होने के कारण गाजर घास बड़े-बड़े झाड़ के रूप में नाली के किनारे उग गया है जिसके कारण बरसात के दिनों में नाली का पानी कई घरों में घुस रहा है वही नाली के किनारे गंदगी फैले होने के कारण से रात में सांपों से वार्ड वासियों का डर बना रहता है की कही से सांप ने पहुंच जाय वार्ड क्रमांक चार के पार्षद दिलीप सोनी ने बताया कि नाली की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में लगातार वार्ड वासियों में भय का प्रकोप बना रहता है सोनी ने बताया कि नाली के ऊपर ढक्कन नहीं होने से वार्ड वासी दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं वार्ड क्रमांक चार की महिला फिलो मींन नाली में गिरने से पैर टूट गया था वही दीपक चौरसिया का भी पैर उस नाली में हफसने से टूट गया था।

नाली की ढक्कन टूटने से पशुओं के लिए डर बना रहता है एक बार शंकर प्रजापति की गाय का पैर नाली में फंसकर टूट गया है इतनी बड़ी-बड़ी घटना हो चुकी है पार्षद ने बताया कि इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नाली की साफ-सफाई गाजर घास हटाने के लिए एवं मच्छरों से बचाव के लिए डी डी टी छिड़काव के लिए कई बार मौखिक रूप से सूचना दी गई है लेकिन अभी तक इस पर किसी भी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई और नाम मात्र की साफ सफाई की गई है सफाई किए गए गंदगी को 15 दिनों के बाद भी नाली से निकाली गई गंदगी नाली किनारे ही छोड़ दिया गया है।

Categorized in: