अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। बलरामपुर – रामानुजगंज जिला अंतर्गत कुसमी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत राजेंद्रपुर के पकरीटोला में पति खोई महिला को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से मजबूर होकर शौचालय में रहने का मामला “छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ” में प्रकाशित कर प्रमुखता से सामने लाया गया था. महिला ललिता नगेसिया के शौचालय में रहकर जीवन यापन करने की जानकारी जनपद पंचायत कुसमी उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा के गाँव जाने के बाद सामने आई थीं. अब इस ओर ध्यान देते हुवे प्रशासन के द्वारा महिला को शासन की योजनाओं का लाभ देना शुरू कर दिया गया हैं. महिला के गृह निर्माण का कार्य भी चालू हो गया हैं. जनपद पंचायत सीईओ ने भी वस्तु स्थिति से उक्त ग्राम पहुचकर समस्या जाना हैं।

ज्ञात हो कि मामले की सूचना जैसे ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुसमी व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा को मिली वे गांव पहुंच कर महिला को खाद्य सामग्री व कंबल दी। सचिव को गांव में एक किराया के मकान महिला को दिलाने के निर्देेश दिए। इस किराया का वहन पंचायत को उठाने कहा तथा पीएम आवास के तहत योजना का तत्काल लाभ दिलाने जी बातें कहीं थीं। अब खबर लगने के बाद महिला को विशेष केंद्रीय सहायता राशि परियोजना मद से राजेंद्रपुर की पकरिटोला निवासी ललिता का एक रूम तैयार कर दिया जा रहा हैं जिसे शौचालय में रहने के जानकारी के बाद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के कहने पर गाँव के नंदू नगेसिया के घर मे ठिकाना दिलाया गया था. जो घर नही बन जाने तक वर्तमान में नंदू के यहां रह रही हैं. उक्त महिला के दो बच्चें हैं. आगजनी के हादसे में पति के मौत हो जाने के बाद किसी तरह काम कर अपनी व बच्चों जीविका चला रही थीं। मैदानी स्तर के कर्मचारियों की लापरवाही से शासकीय योजनाओं का लाभ महिला को नही मिल पा रहा था. ससुराल वाले ने मिट्टी का मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद उक्त मकान को पूरी तरह तोड़कर सामानों को अपने कब्जे में रख लिया तथा किसी प्रकार की मदद परिवार से नहीं मिलने के बाद महिला पूरी तरह लाचार हो चुकी थी। भटकने के बाद महिला के शौचालय में जीवन यापन करने की जानकारी रात में तस्वीरों के माध्यम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा को मिली. इसके बाद यह मामला छत्तीसगढ़ समाचार में प्रमुखता से उठाया गया.

जनपद उपाध्यक्ष की पहल व प्रशासन की मदद से जल्द अपने आशियाने में रहेगीं ललिता….

ललिता नगेसिया पति के मौत के बाद से कॉफी परेशान थीं जो पीड़ा सह-सह कर काफी चिंचित थीं. प्रशासन भी गरीबों की मदद की बात करता हैं किंतु इस तरह का मामला सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गये. सभी अपनी गलतियां छुपाने में जुट गए. जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल मैदानी स्तर के कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगे जाने की बात कहीं थीं. किंतु कार्यवाही के नाम पर अब तक मैदानी कर्मचारियों पर कार्यवाही नही किया गया हैं. हालांकि महिला को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. अगर जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया गया होता तो निश्चित ही महिला को आगे भी कठिनाई उठानी पड़ती. अब महिला बहोत जल्द आपने आशियाने में रहने लगेगी. जिसे जनपद पंचायत सीईओ विनोद जायसवाल के अनुसार राशन सहित हर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा.

Categorized in: