अंबिकापुर- थाना उदयपुर क्षेत्र की ग्राम उदयपुर की रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती ने ग्राम थोर थाना गांधीनगर निवासी अजय राजवाड़े के ऊपर 4 साल से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया हुआ था आरोपी अजय राजवाड़े इसी बीच बलरामपुर जिले के रेवतपुर में किसी दूसरी लड़की से शादी करने के लिए बारात लेकर गया हुआ था 20 जून शनिवार को 12:00 बजे करीब उदयपुर पुलिस रेवत पुर पहुंची और दूल्हे को शादी स्थल से लेकर उदयपुर थाने चले आए लड़के को लाने से पूर्व रेवत पुर में जिस लड़की से आरोपी शादी करने वाला था उस लड़की के पिता को पुलिस वालों ने केस की जानकारी देते हुए समझाइश देते हुए आरोपी लड़के अजय को लेकर आए थे। मामले में उदयपुर थाना में धारा 376 का अपराध पंजीबद्ध है आगे की कार्यवाही उदयपुर पुलिस द्वारा जारी है।

Categorized in: