अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली से १३ व अंबिकापुर से ४ कुल १७ कोरोना पॉजिटिव केस शुक्रवार को पाए गए थे। बतौली क्वारेंटान सेंटर में मिले १३ पॉजिटिव में से एक दंपति व इसके दो बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों की उम्र १२ व ५ वर्ष है। इनके साथ एक वर्षीय बच्चा भी है जो निगेटिव है। ये सभी रांची झारखंड से लौटे हैं। क
सरगुजा जिले से शुक्रवार को १७ कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। इसमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इनके साथ एक वर्षीय का बच्चा भी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट निगेटिव है। दरअसल ३० वर्षीय पुरूष अपनी २८ वर्षीय पत्नी, १२ वर्षीय बेटी, ५ वर्षीय बेटी व १ वर्षीय बेटे के साथ कुछ दिन पूर्व रांची से लौटा था। रांची से लौटने के बाद सभी को बतौली क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसमें दंपति सहित १२ वर्षीय बेटी व ५ वर्षीय बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। वहीं एक वर्षीय बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने दंपति सहित इनके बच्चों को इलाज के लिए कोविड वार्ड में अलग से कमरे में रखा गया है। ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो। दंपति का एक वर्ष के बेटा होने के कारण इसे मां से अलग नहीं रखा जा सकता था। इस लिए बच्चे को भी मां के साथ ही रखा गया है। इस दौरान सुरक्षा का भी ध्यान दिया जा रहा है। कोविड अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों ने मां को सुरक्षा की समझाइश दी है। डॉ. रौशन वर्मा ने बताया कि इस स्थिति में जो गाइडलाइन है वह मां अपने बच्चे को फिडिंग या गोद में लेती है तो उसे पहले मास्क, हाथ धोना अनिवर्य है।

२८ और मरीज किए गए डिस्चार्ज
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोविड-१९ अस्पताल से शनिवार को २८ और मरीजों को स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किए गए सभी मरीज बलरामपुर जिले से हैं। अपै्रल महीने से संचालित अंबिकापुर के कोविड-१९ अस्पताल में अब तक १५० मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार को बलरामपुर से २२ व सरगुजा से १७ कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे भर्ती मरीजों की सं या कुल ७४ हो गई है।

Categorized in: