कवर्धा –  जिले के एक निजि स्कूल परिसर में 7 फरवरी की सुबह 8.45 से दोपहर 1.15 के बीच 4 से 5 साल की बच्ची के साथ सेक्ससुल असाल्ट की घटना हुई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्ची का मेडिकल जांच जिला हॉस्पिटल में करा कर घटना की पुष्टि होते ही अपराध क्रमांक 139/22 में धारा 376 ए, बी भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (POSCO ACT) की धारा 06+21, व किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 32,75,85के अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची ने तहसिलदार के समक्ष आरोपी की पहचान की। पीड़िता की पहचान उपरांत कंडक्टर मुकेश यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम चचेड़ी थाना पिपरिया हाल- राजमहल चौक विसेन अस्पताल के पीछे कवर्धा को गिरफ्तार किया गया। वहीं कार्य मे लापरवाही के चलते संस्था के प्राचार्य को भी पास्को एक्ट की धारा 21 व  किशोर न्याय की धारा 32 , 75 85 के तहत गिरफ्तारी किया गया है।

बच्ची से दुष्कर्म के मामले से पूरे जिले में नाराजगी है आज विभिन्न संगठनों ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपी को फांसी दिलायव जाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते जिला कलेक्टर ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है।

Categorized in: