धमतरी – छत्तीसगढ़ पुलिस ने चार नक्सली सहयोगियों को किया गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किये गए नक्सली सहयोगियों की पहचान ताम्रध्वज साहू उर्फ रिकू, उसके पिता शिवकुमार साहू, राकेश कश्यप और ईश्वर लाल नेताम के रूप में की है. ये सभी धमतरी जिले के रहने

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से मुखबिर सूचना प्राप्त हो रहा था कि जिला गरियाबंद एवं धमतरी के जंगली ईलाकों में कुछ लोगों के द्वारा नक्सलियों को सामान उपलब्ध कराने के लिए कुछ सामान बाहर से मंगाया गया है जो उक्त सामानो को माओवादी नक्सलियो तक पहुचाने के लिए कोशिश में गरियाबंद और धमतरी जिले के लोग लगे हुए हैं, जिसके बाद गरियाबंद और धमतरी जिला पुलिस द्वारा संयुक्त ये कार्रवाई की गयी।

पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के ग्राम भोथली से ताम्रध्वज को गिरफ्तार किया जहाँ उसने अन्य नक्सल सहयोगियों के बारे में बताया तब पुलिस ने तीन अन्य लोगों गिरफ्तार किया।

पुलिस को बताया कि नक्सलियों के लिए कार्य करना, उनके मीटिंग मे हमेशा उपस्थित रहना, क्षेत्र के व्यपारियों ठेकेदारो से रकम उगाही कर माओवादी नक्सलियो तक पहुचाना, माओवादियों के साथ मिलकर राष्ट्र विरोधी विचार धारा का ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार आदि और नक्सलियो के क्षेत्र में आने पर उनके लिए भोजन आदि का व्यवस्था करना तथा राशन एवं अन्य दैनिक उपयोगिता का सामान लगातार पहुचाना बताये जाने पर तथा वर्तमान में वाकी टाकी फ्लिप कार्ट से मंगाकर अन्य आवश्यक सामग्री को माओवादी नक्सलियों तक भेजने का प्रबंध करना बताये।

पुलिस ने उनके कब्जे से 12 नग वाकी टाकी हैंडसेट, नक्सली वर्दी नक्सली बैनर, नक्सली पर्चा, नक्सलियों का वर्दी कपड़ा नक्सली साहित्य मोबाईल एवं मोटर सायकल जप्त किया

Categorized in: