शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की दी जाएगी जानकारी

बलरामपुर –  राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क विभाग द्वारा 07 फरवरी से जिले के चिन्हांकित कुल 07 हाट-बाजारों में सूचना शिविर सह विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

आगामी 07 से 15 फरवरी तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों में प्रस्तावित शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 07 फरवरी को गणेशमोड़, 08 फरवरी को साप्ताहिक बाजार बलरामपुर, 09 फरवरी को बलंगी, 10 फरवरी को रेहड़ा, 13 फरवरी को त्रिशुली, 14 फरवरी को गोपालपुर तथा 15 फरवरी को कोरौंधा में सूचना शिविर सह विकास प्रदर्शनी लगाई जावेगी। उक्त शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित पम्पलेट एवं ब्रोशर का भी वितरण किया जावेगा।

Categorized in: