रायपुर – मंदिर हसौद से विधानसभा आने वाले रिंग रोड पर सोमवार दोपहर एक आयल से भरे टैंकर में आग लग गई। आगजनी का कारण अज्ञात है। यह घटना इस रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से 300 मीटर की दूरी पर हुई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पीछे टैंकर में आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने कूद कर जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद दमकल की एक गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है।

Categorized in: