मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल के प्रयास से नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के विभिन्न वार्डों के विकास कार्य हेतु 82 लाख 23 हजार रुपए की स्वीकृति संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मुख्य अभियंता के द्वारा प्रदान की गई है । उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने परिषद की बैठक में वार्ड क्रमांक 1, 2, 4, 5, 6, 8, 9, 14 में नाली, सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं पाइपलाइन विस्तार हेतु प्रस्ताव पारित कराकर स्वीकृति हेतु संचालनालय नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा था जिस पर संचालनालय नगरीय प्रशासन विभाग ने अपनी मोहर लगा दी है । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग के मंत्री शिव डहरिया से भेंट मुलाकात कर प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी जिस पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल एवं नगरी प्रशासन मंत्री शिव डेहरिया के अनुशंसा पर नगरी प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के मांग पर 19 कार्यों हेतु 82 लाख 23 हजार रुपए की राशि स्वीकृति प्रदान की गई है । स्वीकृत कार्यों की जानकारी नगरीय प्रशासन एवम् विकास विभाग के मुख्य अभियंता के द्वारा नगर पालिका मनेंद्रगढ़ तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल को दी गई है । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के प्रति आभार प्रगट किया है ।

Categorized in: