63 हजार नगद सहित एक कार, 10 बाइक व 11 मोबाइल जप्त

बैकुंठपुर।  कोरिया जिले की पटना पुलिस ने ग्राम तेंदुआ में चल रहे एक  जुआं फड़ में छापामार कार्यवाही की है। जुआं फड़ से 17 जुआड़ी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही 63 हजार नगद सहित एक कार, 10 बाइक व 11 मोबाइल जप्त किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुण्ठपुर श्रीमति कविता ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी पटना संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई है। पटना पुलिस को मुखबीर द्वारा मौखिक सूचना मिली कि ग्राम तेन्दुआ बाजारपारा में सुशील पटेल के प्रायवेट स्कूल के पीछे कुछ लोगों के द्वारा 52 पत्ती ताश से रुपये पैसे का दाव लगाया जा रहा है। उनकी मोटर सायकल व कार स्कूल के सामने खडी है। मुखबीर के बताये स्थान पर स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर हमराह स्टाफ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर स्कूल के पीछे लगा बिजली लाईट में खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए जुआरियों में सुरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना पिता दिलबहार सिंह जाति गोड उम्र 43 वर्ष सा. बरोल थाना व जिला सूरजपुर, नारेन्द्र राजवाडे पिता जीवन राम राजवाडे उम्र 27 वर्ष सा. पडरी थाना व जिला सूरजपुर, जगबंधन उर्फ जमालु पिता सुखदेव साहू उम्र 43 वर्ष सा. पोडी थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर, अनिल साहू पिता भण्डारी साहू उम्र 31 वर्ष सा. तेन्दुआ गौरबुडा थाना पटना जिला कोरिया, राजकुमार पिता बलीराम पटेल जाति कुर्मी उम्र 30 वर्ष सा. तेन्दुआ बाजारपारा थाना पटना, हीराधन पिता स्व. रामहरक जाति पनिका उम्र 40 वर्ष सा. तेन्दुआ थाना पटना, मनमोहन साहू पिता रामाधार जाति कुर्मी उम्र 43 वर्ष सा. तेन्दुआ थाना पटना, रामदुलारी पिता मोहन राम राजवाडे उम्र 50 वर्ष सा. डुमरिया महादेव पारा थाना पटना, अक्षय कुमार पिता रूपन राम सा तेन्दुआ,  देवचंद पिता चैनप्रकाश अगरिया उम्र 28 वर्ष सा. तेन्दुआ थाना पटना, भईयालाल पिता हरिनाथ साहू जाति तेली उम्र 50 वर्ष सा. तेन्दुआ थाना पटना , मनीष कुमार पिता लक्ष्मीकांत पटेल उम्र 22 वर्ष सा. तेन्दुआ थाना पटना, शिवभजन पिता सम्पत जाति पनिका उम्र 46 वर्ष सा. तेन्दुआ  पटना, अमित गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 27 वर्ष सा. पटना, लक्ष्मण सोनी पिता विरेन्द्र सोनी उम्र 23 वर्ष सा. पटना थाना पटना, मदन पिता कौलेश्वर प्रसाद पनिका उम्र 32 वर्ष सा. तेन्दुआ थाना पटना, विजय कुमार साहू उर्फ बायलर पिता मनोज कुमार साहू उम्र 21 वर्ष सा. तेन्दुआ थाना पटना शामिल है। जुआरियों से ताश के 52 पत्ते (तीन सेट),  कुल नगदी रकम 62 हजार 8 सौ रुपये, 10 नग मोटर सायकल, एक नग अर्टिगा कार, 11 नग मोबाइल जप्त किया गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पटना संदीप कुमार सिंह, सउनि. लवांग सिंह, प्र.आर. 36 राकेश भगत, प्र.आर. 76 नरेश लकडा, आर. 55 प्रमीत सिंह, आर. 483 राजेश्वर साहू,  आर. 186 रूपनारायण सिंह, आर. 408 राम सिंह, आर. 615 राजकुमार खाखा, आर. 543 शिव दयाल जगत एन.सी.ओ. 27 पवन पटेल, सैनिक 377 राजेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: