रामानुजगंज (पृथ्वलाल केशरी) सोनार उत्थान समाज रामानुजगंज के लिए पुरुष एवं महिला ब्लॉक अध्यक्षों के नियुक्ति हेतु आयोजित बैठक स्थानीय मिनी टाउन हॉल मे संपन्न हुआ। जहां मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम सोनी सोनार उत्थान समाज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी एवम अध्यक्षता अजय सोनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परशुराम सोनी ने कहा कि समाज के आर्थिक,सामाजिक,राजनीतिक दृष्टि से पिछड़े हुए लोगों के उत्थान के उद्देश्य के लिए संगठित होकर समाज के हित के लिए आगे आना होगा। समाज के लोगों की आवाज को उठाने के लिए संगठन बनाने की आवश्यकता थी और उस को दृष्टिगत रखते हुए समाज का राष्ट्रीय स्तर के संगठन का जिले में विस्तार किया गया है। अध्यक्षता कर रहे अजय सोनी ने कहां की भारत में तेजी से आर्थिक और राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं। जब आर्थिक और राजनीतिक बदलाव होते हैं तो उसका सीधा असर समाज पर पड़ता है और ऐसे में सामाजिक संरचनाएं टूटती हैं। संरचनाओं के टूटने का असर लोगों की मानसिकता पर गहरा पड़ता है। तय है इससे हर उम्र और हर तबके के लोगों पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए समाज से जुड़े हुए लोगों का सही दिशा में मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्थान करना जरूरी है आगे सारी व्यवस्था हम लोग के अथक प्रयास से ही हो सकता है इसीलिए संगठन को मजबूत करने के लिए हम लोग मिलकर हर प्रयास करेंगे। समाज के उत्थान के लिए रामानुजगंज में पुरुष एवं महिलाओं को ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई थी। मंथन के बाद रामानुजगंज ब्लॉक के लिए पुरुष में लक्ष्मी नारायण सोनी एवं महिला में श्रीमती सीमा सोनी को ब्लॉक अध्यक्षों के रूप में नियुक्त किया गया।नियुक्ति उपरांत पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इनको हार्दिक शुभकामना देते हुए समाज को उत्थान की ओर अग्रेषित करने की कामना की। इस अवसर पर बलरामपुर जिला अध्यक्ष नरेश सोनी प्रदेश प्रमुख सलाहकार सुरेश सोनी सरगुजा जिला अध्यक्ष रघुनाथ सोनी अरुण सोनी सुरेश सोनी चांद सोनी ज्योति सोनी ओमप्रकाश सोनी रोशन सोनी प्रहलाद सोनी जय प्रकाश सोनी राजू सोनी संजय सोनी भोला सोनी ध्रुव सोनी राजेंद्र सोनी विनोद सोनी लालमन सोनी राजेश सोनी रूपेश सोनी सुमीत सोनी राजा सोनी राजेश सोनी राज किशोर सोनी सहदेव सोनी संजय सोनी मुन्नीलाल सोनी प्रियंका सोनी अनीता सोनी प्रीति सोनी संजू सोनी रिंकी सोनी बसंती देवी चिंता देवी शिल्पा सोनी संगीता सोनी सपना सोनी विद्या सोनी रूबी सोनी सरिता सोनी गीता सर्राफ मानसी सोनी कोमल सोनी रोशनी सोनी ललिता सोनी नीतू सोनी विजय सोनी रानू सोनी उमा शंकर सोनी गोविंद सोनी नंदलाल सोनी रतन सोनी जय प्रकाश सराफ रवि सोनी दशरथ सोनी संतोष सोनी विश्वास सोनी राकेश सोनी गोपाल सोनी शंकर सोनी रमेश सोनी मंगल सोनी प्रह्लाद सोनी मनोज सोनी नंदू सोनी विवेक सोनी जितेंद्र सोनी अनिल सोनी प्रदीप सोनी विजय सोनी संतोष सोनी दिलीप सोनी सुनील सोनी राजेश सोनी प्रकाश सोनी विवेक सोनी प्रदीप सोनी इनके अलावा अनेक सम्मानीय समाज के सदस्यगण उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश सोनी एवं उमाशंकर सोनी के द्वारा किया गया।

Categorized in: