मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म मामले में अपराध दर्ज होने पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनेन्द्रगढ़ के कांग्रेसियों ने शनिवार को शहर के गाँधी चौक पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया । इस दौरान भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल सिंह माखीजा, बलबीर सिंह अरोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी हारून मेमन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, शगुफ्ता बक्स, रुकमणी खोबरागडे, ज्योति मजूमदार, राखी सिंह, संतोष अग्रवाल, राजेश सिंह सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Categorized in: