बलरामपुर(राजेन्द्र ठाकुर) – कोविड-19 कोरोना जैसी महामारी से बचाव सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क वितरण,सैनिटाइजर,साबुन का उपयोग पर बल देते हुए जिले भर में विधानसभा स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा का आयोजन किया गया । छत्तीसगढ़ शासन की नाकामी उजागर करने एवं नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर जिसमें कई अहम फैसले लिए गए तथा कई योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ, जिसे आम जनता के बीच रखने का निर्णय लेते हुए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने जिला बलरामपुर रामानुजगंज के आम जनों से सीधे जुड़ने के लिए वर्चुअल रैली का आयोजन का निर्णय आने वाले 21 जून को निर्धारित किया है । वर्चुअल रैली को सफल बनाने हेतु विधानसभा स्तरीय वर्चुअल सभा में जिले के विधानसभा प्रतापपुर में मुख्य वक्ता श्री रामसेवक पैकरा,श्री लाल संतोष सिंह विधानसभा रामानुजगंज में मुख्य वक्ता श्री राम किशुन सिंह,श्री ओम प्रकाश सोनी विधानसभा सामरी के लिए मुख्य वक्ता सिद्धनाथ पैकरा भारत सिंह सिसोदिया एवं शिवनाथ यादव रहे वर्चुअल सभा के संचालन कर्ता जिला महामंत्री ओमप्रकाश सोनी,भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक श्री रौशनलाल मणि एवं दीपक मित्तल द्वारा संपन्न हुए बलरामपुर जिला वनांचल क्षेत्र होने के कारण एवं लगातार 12 घंटे से बारिश होने के कारण नेटवर्क की अव्यवस्था से जूझते हुए भी सुदूर बैठे कार्यकर्ता भी उत्साह के साथ एक एक स्थान से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रुप बनाकर कार्यकर्ता पदाधिकारी जुड़ कर बैठक में भाग लिया । आगामी 21 जून को होने वाले भाजपा वर्चुअल रैली को व्यापक और भव्य बनाने के लिए प्रत्येक मंडल से 200 से 500 की संख्या को जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके लिए प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष द्वारा प्रभारी नियुक्त किया गया। आज के इस दौर में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए ऑनलाइन बैठक सभा रैली में जुड़ने के लिए कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा आम जनता उत्साहित है परंतु नेटवर्क की लचर व्यवस्था के कारण लोगों में काफी निराशा है। इसलिए आने वाले हैं समय में सभी नेटवर्क कंपनियों के छत्तीसगढ़ हेड क्वार्टर को पत्र भेजने की भी तैयारी की जा रही है । आगामी होने वाले इस वर्चुअल रैली में जिले को संबोधन देने के लिए सरगुजा लोकसभा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे।

Categorized in: