बलरामपुर राजेन्द्र ठाकुर – जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क के किनारे आबादी वाले जगहों पर विभिन्न योजना सांसद एवं विधायक मद से लाखों की लागत से यात्री प्रतीक्षालय भवन का निर्माण किया गया था, इसका उद्देश्य घर से निकलने पर बस का इंतजार यात्री प्रतीक्षालय में रख यात्री बस की प्रतीक्षा करें किंतु जिले में बने यात्री प्रतिक्षालय कई जगहों पर जर्जर होने लगा है और जिन स्थानों पर सही सलामत यात्री प्रतिक्षालय बचा है उन स्थानों पर व्यापारियों के द्वारा अवैध कब्जा कर रखे हैं और गंदगी फैला हुआ है इसका ताजातरीन उदाहरण बलरामपुर जिला मुख्यालय से रामानुजगंज जाने वाला मार्ग आरागाही मेन रोड पर बने यात्री प्रतीक्षालय के सामने व्यापारियों के द्वारा कब्जा कर लिया गया है और उस यात्री प्रतिक्षालय में अपने व्यवसाय चला रहे हैं गंदगी भी फैला रहे हैं इसी प्रकार गणेश मोड बाजार में स्थित यात्री प्रतिक्षालय व्यापारियों के कब्जे में है इसी तरह से बलरामपुर जिले में कई ऐसे प्रतीक्षालय अच्छे वहां व्यापारी अपनी कब्जा जमाए ठाठ से बैठे रहते हैं किसके कारण यात्री बरसात के दिनों में यात्री प्रतीक्षालय में ना रुक कर अन्यत्र जगहों पर खड़े होकर यात्री बसों का इंतजार करते हैं जिससे कई घटनाओं की आशंका बनी रहती है ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अव्यवस्था को जल्द से जल्द सुधार किये जाने की मांग की है।

Categorized in: