बिलासपुर  पुलिस ने बिलासपुर जिले में सवा लाख रुपये कीमत की 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने आरोपियों की पहचान बिलासपुर शहर के रहने वाले मोहम्मद जावेद (33) और प्रेमनारायण उर्फ सन्नी चौधरी (29) के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रतनपुर एक बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। 

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे मादक पदार्थ उत्तर प्रदेश से लाए थे।

Categorized in: