नारायणपुर- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर शहर में आदिवासियों के एक समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान एक चर्च में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि नारायणपुर में सोमवार को हुई दंगों की घटनाओं के सिलसिले में रूपसाय सलाम, पवन कुमार नाग, अतुल नेताम, अंकित नंदी और डोमेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों को भादवि की धारा 147, 148, 294, 506, 323 के तहत गिरफ्तार और उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
इसके आलावा पुलिस ने ग्राम गोर्रा में 2 पक्षों के बीच वाद-विवाद को शांत कराने गई पुलिस पार्टी के ऊपर हमला करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्ताशर है जिनकी पहचान जयसिंह कावड़े, रजलाल कावड़े और जैलू कोर्राम के रूप में की है।

पुलिस ने इन आरोपियों को भी भादवि की धारा 147, 148, 149, 196, 353, 332 के तहत पकड़ा और इन सभी को ल भेज दिया है।

Categorized in: