दुर्ग- पुलिस ने शराबी बेटे की हत्या करने वाले बूढ़े माता, पिता और भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान मृतक के  पिता द्वारिका पटेल, मां दुरपति, भाई मनीराम और धनराज पटेल के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि मृतक गंगाधर पटेल की लाश ग्राम कोनका में संदिग्ध अवस्था मे बरामद किया गया था जिसके सिर, गर्दन व शरीर पर चोंट-खरोच के निशान पाए गये थे।  

पुलिस को मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक अपने परिवार वालो का रोजाना पैसा मांगता कर लड़ाई झगड़ा करता था। 

मृतक ने कुछ दिन पहले फिर अपने घर वालो से इसी बात को लेकर झगड़ा किया तब परिजनों ने मृतक के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी ह्त्या कर दी थी। 

पुलिस ने आरोपियों को हत्या के माले में गिरफ्तार कर लिया है। 

Categorized in: