अंबिकापुर । गंगापुर की देसी शराब दुकान को हटाने के लिए गंगापुर के निवासी पांच वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गंगापुर की महिलाओं के साथ सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के द्वारा निरंतर देसी मदिरा दुकान को हटाने की मांग को लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं किंतु शासन प्रशासन में बैठे अधिकारियों ने गंगापुर की देशी मदिरा दुकान को हटाने का आश्वासन तो दिया था किंतु अभी तक इस दुकान को नहीं हटाया गया है। जिलाध्यक्ष सरगुजा एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने देसी मदिरा दुकान को हटाने के लिए सरकार की जिले में एक बार बैठक हुई उस बैठक में बातें रखने कही गई थी किंतु कांग्रेस की सरकार का चार वर्षों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन आज तक गंगापुर की शासकीय देसी मदिरा दुकान को नहीं हटाए जाने के कारण साल के अंतिम दिन शनिवार को गंगापुर में शराब दुकान को हटाए जाने के संबंध में फिर से समाज सेवको की टीम ने वहां की महिलाओं के साथ बैठकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने कहा है कि अगर जल्द शराब दुकान नहीं हटता है तो गंगापुर महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में सामाजिक संस्था के अंकुर सिन्हा, सुरेश राम बुनकर, अनीता साहनी, दिग्विजय सिंह तोमर,सुजान बिंद, पार्वती विश्वकर्मा, सुनीता सिंह, मीना केसरी, उर्मिला गुप्ता, नीलम सोनी सक्रिय रहे।

Categorized in: