भैयाथान/दतिमा मोड़- ब्लॉक मुख्यालय में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय मयादित बैंक भैयाथान में इन दिनों किसानों का धान का बोनस राशि आने के बाद किसान पैसे निकालने के लिए बैक का लगातार चक्कर लगाने को विवश हैं जहां क्षेत्र में मानसून का आगाज होते ही किसानों को कृषि सम्बन्धित खाद व बीज के लिए पैसे की आवश्यकता हो रही है इसी के मद्देनजर सोमवार को एक अजीबोगरीब मामला उस समय सामने आया कि पैसे के अभाव में एक किसान के चाचा का इलाज नही होने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डबरिपारा निवासी रामकेश्वर साहू 45 वर्ष की पैसे के अभाव में इलाज नही होने से मौत हो गई मृतक का भतीजा दीपनारायण साहू के द्वारा सोमवार को जिला सहकारी मयादित बैंक भैयाथान शाखा में पैसा निकालने के लिए आया हुआ था जिसको पैसा नही मिला है दीपनारायण ने बताया कि शाखा प्रबंधक के द्वारा यह कहा गया कि बैंक में पैसा नही है इस कारण पैसा आज नही मिलेगा।

बैंक में सामाजिक दूरी की उड़ रही धजिया- जिला सहकारी बैंक भैयाथान में इन दिनों किसानों की भीड़ लगातार उमड़ रही है जिससे ना तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और ना ही कोई माक्स का उपयोग कर रहा है यहां सिर्फ पैसे निकालने की होड़ मची हुई है।

वही इस मामले को लेकर आज जनपद सदस्य सुनील साहू ने बैंक में जाकर बैंक की अव्यवस्था व किसानों को राशि नही मिलने से सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मौत तो एक दिन सभी की होनी ही है लेकिन बैंक इसका कारण बन जाए यह किसी ने सोचा भी नही था अगर सरकार बैंक को पर्याप्त राशि उपलब्ध कराती तो आज सायद किसान रामकेश्वर साहू की जान बच जाती न तो सरकार के पास कोई सही नीति है और ना ही सही सोच जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है जनपद सदस्य ने यह भी कहा कि बैंक में किसानों को 10 से 15 हजार रुपए ही दी जा रही है यही कारण है कि किसान अपना पैसा निकालने के लिए बैंक के कई बार चक्कर लगाने को विवश हैं उन्होंने मुख्यमंत्री जी से तत्काल बैंक की व्यवस्था सुधारने की बात कही है।

इस सम्बंध में जिला सहकारी बैंक भैयाथान के शाखा प्रबंधक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि तीन दिवस मृतक के भतीजे के खाते में आरटीजीएस किया था चुकी बैंक में कल राशि नही होने के कारण लेंन देंन नही हो सका है।

Categorized in: