राजेन्द्र ठाकुर (राजू) छ.ग.फ्रंटलाइन
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से सटे ग्राम पुरानडीह के ग्रामीण बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचे और अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव को नगर पंचायत में शामिल नहीं करने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया अगर नगर पंचायत में ग्राम पंचायत शामिल होता है तो उन्हें कई प्रकार के कर देने पड़ेंगे। गांव में अत्यंत गरीब परिवार निवास करते हैं, जिनके सामने कई प्रकार की समस्या आड़े आएगी। वहीं ग्रामीणों ने पंचायत के सचिव एवं सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि दोनों मनमाना कार्य करते आ रहे हैं। पंचायत के ग्रामीणों से किसी भी कार्य के लिए इनके द्वारा सहमति नहीं ली जाती है। नाराज ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर बलरामपुर से बिंदुवार जांच की मांग की है। संतोषप्रद जांच, कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अनशन करने की चेतावनी दी गई है।

Categorized in: