सरगुजा जिले में मात्र 1 एक्टिव केस, जिले में पाए गए थे कुल 24 कोरोना संक्रमित, 23 ने कोरोना को दे दी मात
अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल से २६ कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सरगुजा जिले से कुल २४ कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। जिसमें २३ मरीजों ने कोरोना को मात दे दिए हैं। जिले में मात्र एक कोराना पीडि़त का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। वहीं अंबिकापुर कोरोना मुक्त हो चुका है। इससे शहरवासियों के अलावा प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमले में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोमवार को संभाग के 26 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं। फिलहाल कोविड अस्पताल में ५२ मरीजों का इलाज जारी है।
कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े के बीच सरगुजा जिले ने लगभग कोरोना को हरा दिया है। यहां मिले 24 संक्रमितों में से 23 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। आज ही जिले के अंबिकापुर के 3, लखनपुर के 8 तथा उदयपुर के 4 संक्रमित समेत 15 लोग कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। यह खुशी की बात है। प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमले ने भी राहत की सांस ली है। 15 डिस्चार्ज होने के बाद जिले में मात्र उदयपुर से ही एक एक्टिव केस बचा है, उसका इलाज जारी है। सोमवार को संभाग से डिस्चार्ज हुए 26 संक्रमितों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा ताली बजाकर हौसला आफजाई करते हुए घर भेजा गया। गौरतलब है कि अंबिकापुर शहर से 7 कोरोना संक्रमित मिले थे, जो सभी स्वस्थ हो गए। कोविड 19 अस्पताल में कार्यरत् स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए उनकी ड्यूटी के पश्चात् क्वारेंटाइन के संबंध में राज्य शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि हाई रिस्क में आए समस्त कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया जाएगा एवं आईसीएमआर के अनुसार उनकी कोविड जांच की जाएगी। निर्देश में आगे कहा गया है कि कोविड 19 में अस्पताल में कार्यरत् स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए उनकी ड्यूटी के पश्चात क्वारेंटाइन के संबंध में केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। कोविड अस्पताल के अधीक्षक या नोडल ऑफिसर को यह सुनिश्चित करना होगा कि कार्यरत् स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक्सपोजर हाई रिस्क अथवा लो रिस्क है। हाई रिस्क एक्सपोजर में वे कर्मचारी आएंगे जिन्होंने बिना अनुशंसित पीपीई के मरीजों की देखभाल की है, बिना उपयुक्त पीपीई के कोई भी एरोसोल जेनेरेटिंग प्रोसिजर किया हो, मास्क, फेस शील्ड तथा गॉगल्स का उपयोग किए बिना कोविड पॉजिटिव मरीज से एक मीटर की कम दूरी अथवा 15 मिनट से अधिक के लिए स पर्क में आया हो तथा कोविड पॉजिटिव मरीज के बॉडी लूइड के स पर्क में आया हो।
डिस्चार्ज हुए संक्रमित
सरगुजा- 15
कोरिया- 6
जशपुर- 1
सूरजपुर- 1
बलरामपुर-3

Categorized in: