सीतापुर क्षेत्र के 19 मजदूर महाराष्ट्र में बंधक
छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र से 19 मजदूरों को महाराष्ट्र में काम करने के बहाने ले जाकर बंधक बनाने व मजदूरी भुगतान नहीं करने की बात  सामने आ रही है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र के 19 मजदूर गन्ना कटाई सहित अन्य कार्यों के लिए महाराष्ट्र के बेड़ जिले के चिलचिला गांव में मजदूरी का काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें मजदूरी भुगतान नहीं किया गया। इसकी शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई है, जिसे उन्होंने संज्ञान में लिया है और नायब तहसीलदार, लेबर इंस्पेक्टर सहित पुलिस के आला अधिकारियों की टीम को महाराष्ट्र के लिए रवाना कर दिया है। कलेक्टर ने बताया मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।

Categorized in: