बलरामपुर जिले में इन दिनों मल्लिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर लगातार लोगों को गुमराह में रखकर 60% राशि लेकर गाड़ी फाइनेंस कराने के नाम पर एजेंट लगातार सक्रिय देखे जा रहे थे जिसकी शिकायत बलरामपुर थाने में भी किया गया था वहीं कडायरेक्टर एजेंट एवं लगभग 32हजार नगद बजाज पल्सर मोटरसाइकिल एक मोबाइल भी जप्त किया गया बलरामपुर पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रार्थी मनोज कुमार बसकेपी निवासी ने थाना बलरामपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अर्जुन गोप गुमला झारखंड के द्वारा मल्लिका अर्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से कंपनी संचालन करता है चंदेश्वर तिग्गा के माध्यम से पता हुआ था जिसके द्वारा कंपनी के बारे में बताया गया की कोई भी कंपनी गाडी फाइनेंस करा कर लेना चाहता है तो बताएं मुझे एजेंटों की भी जरूरत है मैं ग्राहकों से दो पहिया चार पहिया वाहन खरीदने पर 60% राशि वाहन के दाम का लेकर गाड़ी फाइनेंस करा कर दिला देता हूं शेष राशि 40% सब्सिडी देते हुए कंपनी भरती है वह एजेंट को दोपहिया वाहन में तीन हजार एवं चार पहिया वाहन में दस से पंद्रह हजार प्रति गाड़ी दिया जाता है जो प्राथी झांसे में आकर करीब 42 ग्राहकों से लगभग 40 लाख रुपए अपने बैंक खाता में आरोपी अर्जुन गोप ले चुका है और अब ग्राहकों के वाहनों का ई.एम.आई नहीं पटा रहा है वही तत्काल आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120 बी किताब अपराध पंजीबद्ध करते हुए टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी साइबर सेल बलरामपुर की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है वह इस मामले को देखते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के झांसे में ना आए अगर ऐसी जानकारी मिले तो तत्काल अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना जरूर दें

Categorized in: