राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस मेले मे देश भर के 9 सेक्टरों में 90 कंपनियों द्वारा 46 हजार 616 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अपेलर, बैंकिंग एवं फाइनेंसियल, आईटी-आईटीईएस, हेल्थ केयर, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्योरिटी क्षेत्र की कम्पनियां शामिल होंगी। रोजगार मेले में जिले के 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण आवेदकों को रोजगार प्राप्त करने के लिए सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
इच्छुक एवं योग्य आवेदक 10 दिसंबर 2022 तक www.cgemployment.gov.in व http:@@forms-gle@qw8z6hKboDAbRYWs7 लिंक में जाकर गूगल फॉर्म में पंजीयन कर सकते है। इसके अलावा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, संयुक्त जिला कार्यालय भवन बलरामपुर में 10 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 91795-53182, 74891-68926, 93405-86625 एवं 73896-86363 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Categorized in: