पश्चिम बंगाल गए परिवार के सूने मकान को बनाया निशाना
पुलिस ने चोर व लैपटॉप खरीददार को गिरफ्तार किया  
मोबाइल व लैपटॉप बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता

अंबिकापुर। कोतवाली थाना से संबद्ध मणिपुर चौकी पुलिस ने आदतन चोर एवं खरीददार को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित पूर्व में भी थाना गांधीनगर एवं कोतवाली के प्रकरण में जेल जा चुका है। आरोपित से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, एक लैपटॉप, एक मोबाइल जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
मठपारा निवासी सोहन लाल भगत ने पुलिस चौकी में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल गया था, वापस आने पर देखा कि घर के अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल, सोने का चैन, अंगूठी, टप्स, चांदी का सिक्का एवं अन्य सामान अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380, 411, 201, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला को चौकी प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी के नेतृत्व में टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम को जांच, विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बस स्टैण्ड के पास मोबाईल बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहा है जो मुखबिर से कुछ सुराग मिला और संदेही राहुल पैकरा निवासी सीतापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी स्व.निखिल साहू के साथ मिलकर सोहन लाल भगत के घर से मोबाइल, लैपटॉप, चांदी का सिक्का चोरी करना कबूला। लैपटॉप को वह शिवा अगरिया निवासी ग्राम डीपाडीह जिला बलरामपुर के पास बेचना बताया। नगद रकम को वह खाने-पीने में खर्च करने की जानकारी दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त लोहे के राड को बरामद किया। अन्य आरोपित शिवा अगरिया ने चोरी का लैपटॉप खरीदना स्वीकार किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी के साथ सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, महेश सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, मकरध्वज सिंह, मोहन भगत, इम्तियाज अली, आशीष चौहान, अनिल शर्मा सक्रिय रहे।
राहुल पूर्व में भी चोरी के मामले में गया है जेल
मुख्य आरोपित राहुल पैकरा पूर्व में भी इस तरह के अपराध में संलिप्त रहा है, उसके विरूद्ध थाना कोतवाली एवं गांधीनगर में चोरी के मामले में चालान किया गया है। आरोपित लगातार चोरी की वारदात कर रहा था। कुछ माह पूर्व जेल से रिहा होकर पुन: चोरी की घटना को वह अंजाम दे रहा था।
इन्हें न्यायिक रिमांड में भेजी पुलिस
0 राहुल पैकरा पिता राजेंद्र पैकरा 21 वषर्, हालमुकाम गुदरी बाजार अंबिकापुर, मूल निवासी कटनईपारा बाना सीतापुर।
0 शिवा अगरिया पिता स्व.नागेन्द्र अगरिया 20 वर्ष, हालमुकाम बेचन कॉलोनी सत्तीपारा अंबिकापुर मूल निवासी ग्राम डीपाडीह थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर।

Categorized in: