झारखंड पुलिस एवं कोबरा बटालियन ने बूढ़ापहाड़ में संयुक्त कार्रवाई कर नक्सलियों के मंसूबे को विफल किया

बलरामपुर। नक्सलियों के गढ़ से सुरक्षा बलों के कब्जे में आए बहुचर्चित बूढ़ा पहाड़ से रविवार को झारखंड पुलिस एवं कोबरा बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई की। सर्च अभियान के दौरान पहाड़ में माओवादियों के द्वारा छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में सिलेंडर बम बरामद करने में पुलिस सफल हुई है। छोटे गैस सिलेंडर के आकार में बने इस बमों को देखकर सुरक्षा बल के जवान, अधिकारी सकते में आ गए।
छत्तीसगढ़ एवं झारखंड की सीमा में झारखंड के बूढ़ा पहाड़ पर ऑपरेशन ऑक्टोपस-20 के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को टारगेट कर बिछाए गए सिलिंडर और टिफिन बम को बरामद किया गया है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 10 किलो का 17 सिलिंडर बम, 74 खाली सिलिंडर, सात किलो वायर, दो से तीन किलो का 19 टिफिन बम, 9 सिरीज बम, तीन से पांच किलो का चेक वल्भ बम नौ नग, 12 प्रेशर बम, दो सौ मीटर तार, इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर 68, चार सौ मीटर साधारण तार, एक ड्रिल मशीन, माओवादियों का दो लाल झंडा, इलेक्ट्रॉनिक स्विच आठ नग, बैट्री क्लिप 10 नग, काफी मात्रा में दवा समेत अन्य जरूरत का सामान बरामद किया है। बूढ़ा पहाड़ पर ऑपरेशन में लातेहार पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ का संयुक्त दस्ता शामिल रहा।

Categorized in: