रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- दिनांक 10/6/2020 को सुबह 10 बजे के करीब ग्राम देवीगंज के उत्तरपारा तालाब में नहाने गई दो मासूम बहनों का पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना पर एसडीओपी थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। विधायक बृहस्पति सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृत बच्चियों के परिजनों को ₹10000 की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवीगंज के उत्तरपारा में रहने वाले सुरेश अगरिया की 10 साल की बेटी बबीता एवं 8 साल की बेटी कविता घर से करीब आधा किलोमीटर दूर अपने घर के बगल में रहने वाले केस्वर जो बच्चियों के दादा लगते थे के साथ बकरी एवं बैल चराने गई थी इस दौरान केस्वर वहीं पर स्थित तालाब में नहाने जाने लगे तो दोनों बच्चियों ने भी कहा कि दादा हम भी नहाने जाएंगे तो उन्होंने मना किया परंतु जब वे नहीं मानी तो वे कहे कि जाओ परंतु किनारे में नहाना दोनों बहने जब नहाने गई थी तो तालाब के गहराई में नहाते नहाते चली गई जिससे दोनों पानी में डूब गई जब 11 बजे तक बच्चियां अपने घर में नहीं पहुंची तो मां खोजने लगी एवं खोजते खोजते तालाब के पास आई तो देखी कि दोनों बच्चियों के कपड़े तलाब के बाहर में है एवं बच्चियां कहीं नजर नहीं आ रही है तो वह बदहवास चिल्लाने लगी जिसके बाद अगल-बगल के लोग आए एवं तालाब में बच्ची को तलाशने लगे तो दोनों का शव आधे घंटे के अंतराल में निकाला जा सका। घटना की सूचना पर एसडीओपी नितेश गौतम, थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव, एसआई मनोज सिंह आरक्षक विनोद मरावी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा वही जनपद सदस्य सुरेंद्र,बद्री यादव  भी मौके पर पहुंचे।

गहराई वाले तालाबों को घेराव किए जाने की है आवश्यकता- जिस प्रकार से क्षेत्र में लगातार तालाब में डूबने से मासूम बच्चों की मौत हो रही है वैसे में प्रशासन को तत्काल जितने भी गहराई वाले तालाब है उसे घेराव कराए जाने की आवश्यकता है ताकि ऐसे हो रही घटनाओं पर लगाम लग सके।

गांव में पसरा मातम- दो सगी बहनों की पानी में डूबकर मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे जो बहने कुछ समय पहले तक खेल रही थी उनकी शव देखकर लोगों की आंखें पथरा गई। मृत बहनों के मां के विलाप से सब लोगों की आंखें नम हो गई।

Categorized in: