0 प्रशासन की सख्ती बेअसर

चंचलेश श्रीवास्तव

सूरजपुरप्रशासन की सख्ती के बावजूद नगर सहित जिले के होटल व डेयरी संचालक बेख़ौफ़ होकर सिंथेटिक खोवा व पनीर की बिक्री व इसके उपयोग से बनी मिठाइयां बेच कर लोगो की सेहद के साथ खेलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे है। त्योहारी सीजन में प्रशासन की इस सख्ती का व्यवसायियों पर कोई प्रभाव इस लिए भी पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है कि पूरे साल दफ्तर में बैठ कर आराम फरमाने वाले संबधित जिम्मेदारों को बाकी समय लोगो की सेहद से खिलवाड़ करने वालो से कोई लेना देना नहीं रहता है। जबकि जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित होटलों व गुमटी नुमा दुकानों तथा ठेलो में मिलावटी व खुले में रखे खाद्य पदार्थ बेचा जाता है। जिनपर मख्खियां भिनभिनाती रहती है और ये व्यवसायी बड़े आराम से लोगो को बीमारी परोसते रहते है। अगर बाकी समय भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते नजर आते तो बीमारी परोसने व मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने व इसका उपयोग करने वाले व्यवसायियों में प्रशासन का ख़ौफ़ बरकरार रहता। परंतु ऐसा कुछ भी नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में बरसाती मेंढक की तरह अपनी उपस्थिति का व्यवसायियों को एहसास कराने वाले संबंधित जिम्मेदारों का इन व्यवसायियों में कितना ख़ौफ़ होगा यह समझा जा सकता है..? खैर माहौल बनाने का भी अपना अपना तरीका होता है। चंद दिन अपनी उपस्थिति का एहसास कराना भी जरूरी है साहब, तभी तो पूरे साल चांदी काटने का मौका मिलेगा..?

प्रशासन की विज्ञप्ति में बताया गया है कि कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं जिपं सीईओ के निर्देश पर जिले के विभिन्न मिठाइयों की दुकानों में मिठाइयों की गुणवत्ता जांच लगाता कराई जा रही है। इस परिप्रेक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होटल संचालक, पुशपालक एवं पिलखाक्षीर के कर्मचारियों के उपस्थिति में पूर्व दिवस में आयोजित किया गया था, बैठक में सभी को समझाइश दी गई थी कि जिले में बाहर से खोवा एवं पनीर मंगाकर न खफायें। पिछले तीन दिनों से सक्रिय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी नितेश मिश्रा एवं तहसीलदार सुश्री हिना टण्डन के द्वारा जिले के प्रसिद्ध बंसल स्वीट्स की जांच की गई, जहा पर मिठाइयां बनाने के लिए धौलपुर देशी शुद्ध घी, हल्दीराम देशी शुद्ध घी, नोवा देशी शुद्ध घी, का उपयोग किया जा रहा है। जांच टीम के द्वारा 1 लीटर घी सेम्पल के लिए गया, जिसे जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में पुराना तहसील के सामने डेयरी में टीम जांच के लिए पहुंची अधिकारियों ने दूध, पनीर, खोवा की जांच की दूध एवं पनीर ठीक निकला। यहां लगभग 3 कि.ग्रा. सेन्थेटिक खोवा बरामद हुआ। संचालक ने मनेन्द्रगढ़ के किसी कैलाश गुप्ता से प्रताप बस द्वारा लगातार मुख्यालय लाकर खपाया जा रहा है। संचालक को नोटिस जारी किया गया है तथा विभाग द्वारा लाइसेंस निरस्तीकरण की गयी। भैयाथान रोड़ में स्थित बाबा होटल संचालक सुभाष पात्रा के यहां टीम पहंुची, वहां पर भी पुरानी बासी मिठाइया मिली, किचन जांच करने पर कोई साफ-सफाई नहीं मिली, उसके दूध की गुणवक्ता जांच की गयी जो फेल हो गयी। जांच करने पर दूध में फैट 1.63 प्रतिशत तथा पानी 37 प्रतिशत पाया गया। जबकि भैंस के दूध में फैट 5 प्रतिशत, गाय के दूध में 3.2 प्रतिशत तथा मिक्स दूध में 4.5 प्रतिशत होना चाहिए। दूध फेल होने के कारण 25 लीटर दूध को फिकवाया गया। इन्होने बताया कि इनके यहां पम्पापुर गांव से शैलेष यादव नामक व्यक्ति 40 से 60 लीटर दूध की सप्लाई करता है। इसी क्रम में महगंवा चौक स्थित पण्डित स्वीट्स जब टीम पहुंची तो वहां के कर्मचारियों में हड़कंप मच गयी। सब सामान इधर उधर हटाने व भागने लगे। टीम द्वारा बुलाये जाने पर दूध चेक किया गया, यहा भी दूध फेल निकला। दूध में फैट 1.92 प्रतिशत तथा पानी की मात्रा 33 प्रतिशत पाया गया। संचालक द्वारा बताया गया कि मनोज यादव नामक देवनगर का व्यक्ति उसे रोजाना लगभग 60 लीटर दूध की सप्लाई करता है। 3 किलो खोवा की जांच की जो एकदम नकली निकला। उसे जब्त कर लिया गया। इनके यहां खराब छेना चमचम की मिठाई लगभग 3 किलो फ्रीजर में मिला। जिसका तापमान ठीक कर वे ग्राहकों में खपाना चाहते थे। इसके बाद भैयाथान रोड स्थित कृष्णा डेयरी की जांच किया गया, यहां पर रांची, बनारस से लाकर सेन्थेटिक पनीर खपाया जा रहा था उसकी भी जब्ती की गयी। उक्त कार्रवाई में राम प्रकाश जायसवाल नमूना सहायक, सुमीत त्रिपाठी, पुलिस प्रशासन से हेमेन्द्र तिवारी, रूपेश सोनवानी एवं संतोष सोनवानी शामिल रहे।

Categorized in: