रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कन्हर एनिकट का गेट आज 3बजे के करीब खुलते ही पानी 1 घंटे के अंदर जैसे ही कम हुआ मछलियां नदी में उछलने लगी एवं देखते-देखते मछली मारने के लिए छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के सैकड़ों लोग नदी में उतर पड़े आज करीब 1000 किलो से अधिक मछली लोगों ने मारा।
 

गौरतलब है कन्हर एनीकट का गेट बरसात शुरू होने के पूर्व आज खोला गया लेकिन एनीकट का आज दो ही गेट खुल पाया परंतु जैसे ही 2 गेटों को आज 3 बजे के करीब खोला गया खोलने के 1 घंटे के अंदर ही पानी एनीकट से निकल गया एवं मछलियां देखते ही देखते हजारों की संख्या में उछलने लगी जैसे ही रामानुजगंज एवं झारखंड के गोदरमाना के लोगों को पता चला वैसे ही महिला पुरुष बच्चे सैकड़ों की संख्या में कन्हर में कूद पड़े एवं मछलियां बीनने लगे।

स्वादिष्ट मानी जाती है कन्हर की मछली – बाजार में कन्हर की मछली की विशेष मांग उसके स्वादिष्ट होने के कारण है बाजार में यदि मछली बिकने आता है तो सबसे पहले कन्हर नदी की मछलियां बिकती है उसके बाद ही कोई दूसरे तलाब या नदियों की मछलियों को पूछता है।

एक एक व्यक्ति ने 20-20 किलो से अधिक मछली बिना- नदी में मछलियां इतनी थी कि एक एक व्यक्ति 20 – 20 किलो से अधिक मछली बिन कर ले गए। मछली नदी में ऐसे उछल रहे थे कि छोटे-छोटे बच्चे भी मछली आसानी से उठा ले रहे थे।

Categorized in: